दिल्ली में मंदिर से शिवलिंग पर लगा ₹25 लाख का चांदी का पत्रा हुआ चोरी, CCTV में कैद वारदात
पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार इलाके में एक मंदिर से चोरों ने शिवलिंग पर लगा चांदी का पत्रा चुरा लिया जिसकी कीमत करीब ₹25 लाख बताई जा रही है। यह वारदात गर्भगृह में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 2 चोर पार्क के रास्ते मंदिर में दाखिल हुए और एक चोर ने सीसीटीवी कैमरा तोड़ने की भी कोशिश की।