दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने मंगलवार को बताया कि सरकार ने मौजूदा इलेक्ट्रिक वाहन नीति को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है। दरअसल, नई नीति के मसौदे पर लोगों से सुझाव लिए जाएंगे जिसमें समय लगने की संभावना है। मौजूदा पॉलिसी 2020 में 'आप' सरकार के दौरान लागू हुई थी जो पहले भी बढ़ाई जा चुकी है।