दिल्ली में मस्जिद के विस्तार को लेकर विवाद; हिंदू परिवारों ने 'मकान बिकाऊ है' के लगाए पोस्टर

ब्रह्मपुरी (दिल्ली) में मस्जिद के विस्तार को लेकर विवाद होने के बाद पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ाई है। यहां कई हिंदू परिवारों ने 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर लगा दिए हैं। 'टाइम्स नाउ नवभारत' के मुताबिक, विरोध के बाद मस्जिद के विस्तार के काम को प्रशासन ने रोक दिया है। इलाके में पत्थरबाज़ी को लेकर शिकायत दर्ज हुई थी।