दिल्ली में महंगी बोतलों में सस्ती शराब भरते पकड़े गए वाइन शॉप के कर्मचारी, ठेके को किया गया सील

नरेला (दिल्ली) स्थित एक मॉल में आबकारी विभाग ने शराब की दुकान पर छापेमारी कर 4 कर्मचारियों को महंगी ब्रांड की बोतलों में सस्ती शराब और पानी मिलाकर भरते हुए पकड़ा। अधिकारियों के अनुसार, ये कर्मचारी कबाड़ डीलरों से खाली बोतलें खरीदकर उनपर बारकोड लगाकर महंगी शराब के रूप में बेचते थे। वहीं, ठेके को सील कर दिया गया है।