दिल्ली में यौन उत्पीड़न के आरोप में एलएनजेपी अस्पताल का टेक्नीशियन हुआ गिरफ्तार
दिल्ली में एक युवती से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) के एक टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, पीड़िता और आरोपी पिछले 4-5 महीनों से एक-दूसरे को जानते थे। बकौल पुलिस, आरोपी ने पीड़िता को बताया था कि वह अविवाहित है लेकिन हाल ही में युवती को पता चला कि वह शादीशुदा है।