inshorts

दिल्ली में युवाओं को 50,000 नौकरियां व 20 लाख रोज़गार के अवसर देंगे: BJP का संकल्प पत्र पार्ट-3

बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए संकल्प पत्र पार्ट-3 जारी किया है जिसमें 50,000 नौकरियों और 20 लाख रोज़गार व स्वरोज़गार के अवसर का वादा किया गया। ज़रूरतमंद छात्रों को मेट्रो में फ्री यात्रा के लिए एनसीएमसी में ₹4,000/साल देने और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों व वकीलों को ₹10 लाख तक का जीवन बीमा देने का वादा किया गया।