दिल्ली में युवक की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या, सामने आया घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो
दिल्ली के मंगोलपुरी में बुधवार को 25 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई व इस जघन्य वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में युवक एक घर में घुसकर जान बचाने की कोशिश करता दिखा लेकिन बदमाशों ने उसको पकड़ लिया। वहीं, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।