दिल्ली में रात में 77% महिलाएं बस से सफर करने में असुरक्षित महसूस करती हैं: रिपोर्ट
एनजीओ 'ग्रीनपीस इंडिया' की रिपोर्ट 'राइडिंग द जस्टिस रूट' के अनुसार, दिल्ली में करीब 77% महिलाएं रात में दिल्ली की बसों में यात्रा करते समय असुरक्षित महसूस करती हैं। बकौल रिपोर्ट, कई महिलाओं ने बताया कि बस में चढ़ने व बसों में भीड़ होने के दौरान उनका उत्पीड़न हुआ। हालांकि, 25% महिलाओं ने बसों का उपयोग बढ़ा दिया है।