inshorts

दिल्ली में रैपिडो बाइक पर लटकी नशे में धुत लड़की, लोग बोले-गिरा दे भाई उसको; वीडियो वायरल

दिल्ली में एक लड़की का नशे की हालत में रैपिडो बाइक पर बैठने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में लड़की अपना संतुलन खोकर बाइक से गिरती नज़र आ रही है, वहीं राइडर उसे संभालने की लगातार कोशिश करता है। इसी दौरान पास ही मौजूद एक शख्स राइडर से कहता है, "छोड़ दे भाई उसको, गिरा दे।"