दिल्ली में रुपयों के विवाद में नशेड़ी शख्स ने की अपनी मां की हत्या, हुआ गिरफ्तार

दयालपुर (दिल्ली) में शुक्रवार को कथित तौर पर रुपयों को लेकर हुए विवाद में एक नशेड़ी शख्स ने अपनी मां की हत्या कर दी जिसे गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी बेरोज़गार है व नशे का आदी है और पैसों के लिए अक्सर मां से झगड़ा करता था। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।