दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 31 के पास एक इमारत में मंगलवार दोपहर को आग लग गई। घटना के बाद मौके पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियों को भेजा गया। आग लगने की सूचना दोपहर 1:51 बजे मिली थी व 'पीटीआई' को एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर 2:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।