inshorts

दिल्ली में लोगों ने युवक को अपना ही Iphone चुराने के शक में पीटा, दिखानी पड़ी फोन की गैलरी

दिल्ली के एक रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोगों द्वारा आईफोन चोरी करने के शक में पीटने का मामला सामने आया है। हालांकि, बाद में पता चला कि युवक निर्दोष है और आईफोन उसका ही है। युवक ने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए फोन अनलॉक कर गैलरी दिखाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।