दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन, पैराग्लाइडर और अन्य मानवरहित उड़ने वाले उपकरणों के इस्तेमाल पर 60-दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा शादी-पार्टी और अन्य आयोजनों में लेजर लाइट चलाने पर भी रोक रहेगी। यह आदेश 18-नवंबर 2026 से 16 जनवरी 2027 तक लागू रहेगा। उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।