डीडीए अगले महीने प्रीमियम हाउसिंग योजना-2025 लॉन्च करेगा जिसमें 250 फ्लैट्स और पार्किंग की ई-नीलामी होगी। ये
फ्लैट्स वसंत कुंज, जसोला, पीतमपुरा व रोहिणी सहित अन्य जगहों पर मिलेंगे। इनका रिजर्व प्राइस एचआईजी के लिए ₹1.64 करोड़ से ₹2.54 करोड़, एमआईजी के लिए ₹60 लाख से ₹1.5 करोड़ और एलआईजी के लिए ₹39 लाख से ₹54 लाख रखा गया है।