दिल्ली में लाल किले के पास ज़ोरदार धमाके में 8 लोगों की हुई मौत
दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बताया है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद 15 लोगों को अस्पताल लाया गया था जिनमें से 8 की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। उन्होंने कहा, "3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और एक की हालत स्थिर है।"