inshorts

दिल्ली में लाल किले के पास ब्लास्ट में 40 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को एंटी टेरर मीट में कहा कि दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में 40 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था जबकि 3 टन विस्फोटक पहले ही बरामद कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि ब्लास्ट केस की जांच रूटीन पुलिसिंग का उदाहरण नहीं बल्कि पुख्ता जांच के असाधारण उदाहरण हैं।