दिल्ली में लाल रंग मिलाकर बेचा जा रहा था अनार का जूस, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
राजेंद्र नगर (दिल्ली) में लाल रंग मिलाकर अनार का जूस बेचे जाने का मामला सामने आया है। सामने आए एक वीडियो में दुकान पर मौजूद शख्स एक पुलिसकर्मी से कहता दिख रहा है, "मालिक ने मिलाने को दिया था।" मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया व जूस के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।