दिल्ली में विकलांगों की देखभाल करने वालों को मिलेंगे ₹6000/माह, नोटिफिकेशन जारी

दिल्ली में 60% या उससे अधिक विकलांगता वाले लोगों की देखरेख करने वालों को सरकार ₹6000/माह की सहायता राशि देगी। इस योजना को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और जल्द ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदन किए जा सकेंगे। दिल्ली में कम-से-कम 5 साल रहने वाले जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख से कम है, आवेदन कर सकते हैं।