दिल्ली में विधायक दल का नेता चुनने के लिए BJP ने रविशंकर व ओपी धनखड़ को बनाया पर्यवेक्षक

बीजेपी ने दिल्ली में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। बुधवार को बीजेपी के विधायक दल की बैठक होगी जिसके बाद दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान किया जाएगा। 20-फरवरी को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।