दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बरकरार, ग्रैप-3 हुआ लागू

सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है और शुक्रवार को एक्यूआई 409 रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (जीआरएपी) का तीसरा चरण लागू किया गया है। इसे लेकर दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए 60 अतिरिक्त फेरे लगाने की घोषणा की है।