दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचने के चलते सोमवार से लागू होगा ग्रैप-4

दिल्ली-एनसीआर में वायु की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचने के चलते दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 8 बजे से ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (ग्रैप) का चौथा चरण लागू कर दिया जाएगा। ग्रैप-4 के तहत, आवश्यक सेवाओं वाले ट्रकों को छोड़कर दिल्ली में अन्य ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। बीएस-IV या उससे नीचे वाले डीज़ल वाहनों पर भी बैन रहेगा।