दिल्ली में शिक्षकों के 5300+ पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ₹1.42 लाख तक होगी सैलरी

डीएसएसएसबी ने दिल्ली के विभिन्न सरकारी स्कूलों में अलग-अलग विषयों के टीजीटी (शिक्षकों) के 5,300+ पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 9 अक्टूबर से 7 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए व चयनित अभ्यर्थियों को ₹44,900-₹1.42 लाख/माह तक वेतन दिया जाएगा।