दिल्ली में शादी के नाम पर ठगी करने वाला दंपति गिरफ्तार, 5 साल से थी पुलिस को तलाश
दिल्ली पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है जो शादी के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस के मुताबिक, 2019 में सुल्तानपुरी थाने में दर्ज एक मामले में आरोपी पति-पत्नी शादी के नाम पर लोगों की नकली शादियां करवाते थे। दोनों आरोपी 5 साल से फरार थे और कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया हुआ था।