दिल्ली में शख्स की गोली मारकर की गई हत्या, कार में मिला शव
दिल्ली में सोमवार की रात शराब की दुकान में काम करने वाले एक 54-वर्षीय शख्स की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। शख्स का शव उसकी कार से बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद के कारण शख्स की हत्या की गई है।