दिल्ली में शब-ए-बारात के मद्देनज़र ट्रैफिक एडवाइज़री जारी, कई मार्ग रहेंगे प्रभावित

दिल्ली पुलिस ने शब-ए-बारात के मद्देनज़र ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम से नेताजी सुभाष मार्ग, एसपीएम मार्ग, चर्च मिशन रोड, रानी झांसी रोड, महाराजा अग्रसेन मार्ग, कुतुब रोड समेत 11 मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। वहीं, सुभाष पार्क टी-पॉइंट, शांति वन चौक, राजघाट, दिल्ली गेट, फतेहपुरी टी-पॉइंट समेत 10 मार्गों पर डायवर्ज़न पॉइंट्स होंगे।