दिल्ली में शराब की बिक्री बढ़ने से सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के 6-महीनों में एक्साइज़ रेवेन्यू कलेक्शन में सालाना आधार पर 12% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान आबकारी राजस्व ₹4,192.86 करोड़ हुआ जो पिछले साल समान अवधि में ₹3,731.79 करोड़ था। 2025-26 में आबकारी राजस्व का लक्ष्य ₹6,000 करोड़ था।