दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स वाले ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में लगी भयंकर आग

दिल्ली स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में शनिवार को भयंकर आग लग गई। यह बिल्डिंग संसद भवन से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है जिसमें कई सांसदों के फ्लैट्स हैं। सूचना पाकर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।