दिल्ली में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने 14 साल की लड़की समेत 5 महिलाओं को बचाया
दिल्ली पुलिस ने स्वरूप नगर में एक फ्लैट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 5 महिलाओं को मुक्त कराया है। इनमें 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की और 6 महीने की एक गर्भवती महिला भी शामिल है। दिल्ली पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक अधेड़ महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।