दिल्ली में सौतेले भाई से ईर्ष्या में युवक ने अपने पिता के साथ ही की ₹26 लाख की साइबर ठगी
दिल्ली में एक युवक ने सौतेले भाई से ईर्ष्या के चलते अपने ही पिता से ₹26 लाख की साइबर ठगी कर ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवम शर्मा ने पिता के बैंक खाते से जुड़ा सिम कार्ड चोरी किया और फर्जी यूपीआई आईडी बनाकर रकम ट्रांसफर कर ली। बकौल पुलिस, पारिवारिक कारोबार सौतेले भाई को मिलने से शिवम नाराज़ था।