दिल्ली में मंगलवार को 24 कैरेट (99% शुद्धता वाले) सोने की कीमत में ₹200 की गिरावट आई और इसका भाव ₹1,49,600/10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी की कीमत लगातार दूसरे दिन स्थिर रही और इसका भाव आज ₹2.27 लाख/किलोग्राम रहा। गौरतलब है कि डॉलर की मज़बूती, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और पितृपक्ष के कारण सोना-चांदी की रिटेल डिमांड कम रही।