inshorts

दिल्ली में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 29 महिलाएं बचाई गईं, 15 अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने नबी करीम, पहाड़गंज और करोल बाग के 4 स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 29 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया और मालिकों, मैनेजरों व ग्राहकों सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अनैतिक देह व्यापार अधिनियम (ITP ऐक्ट) के तहत 4 मामलों में FIR दर्ज की गई हैं।