दिल्ली में सोमवार को 14 वर्षों में मई की सबसे गर्म रात की गई दर्ज

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में रात में न्यूनतम तापमान 32.4°C दर्ज किया गया जो सीज़न के सामान्य तापमान से 5.7°C अधिक है। इसके साथ ही बीती रात 14-वर्षों में मई की सबसे गर्म रात रही। इससे पहले तापमान का यह रिकॉर्ड आखिरी बार 26 मई 2012 को दर्ज किया गया था, उस समय पारा 32.5°C था।

Load More