दिल्ली में सीवर की सफाई करते समय ज़हरीली गैस की चपेट में आए 4 सफाई कर्मचारी, एक की मौत
दिल्ली के अशोक विहार के एक अपार्टमेंट के पास मंगलवार देर रात सीवर की सफाई करते समय 4 सफाई कर्मचारी ज़हरीली गैस की चपेट में आ गए। जिनमें से एक की मौत हो गई और 3 घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक की पहचान 40 वर्षीय अरविंद के रूप में हुई है।