दिल्ली में समय से पहले ठंड की दस्तक? क्या है मौसम में इस बदलाव की बड़ी वजह
दिल्ली में पिछले दिनों बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज हुई और मौसम ठंडा हो गया है। दरअसल, पिछले हफ्ते श्रीनगर में बर्फबारी हुई और जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में भी मध्यम बारिश हुई जिससे हवा में ठंडक बढ़ गई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में पूरे हफ्ते बर्फबारी जारी रही जिसका असर तापमान में दिखा।