दिल्ली में सरकारी नौकरी का मौका, DSSSB ने 1,979 पदों पर निकाली भर्ती
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर 1,979 रिक्तियों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 16 जून से 15 जुलाई की रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें टीजीटी कंप्यूटर साइंस के 675 और स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) के 450 पद हैं।