दिल्ली में सरकार बनने से पहले यमुना में कचरा हटाने के लिए लगाई गईं मशीनें
दिल्ली में सरकार बनने से पहले यमुना नदी की सफाई का काम शुरू हो चुका है। दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना के कार्यालय ने नदी की सफाई का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यमुना में कचरा उठाने, खरपतवार निकालने और अन्य गंदगी को हटाने के लिए स्किमर और ड्रेज़ यूटिलिटी क्राफ्ट जैसी मशीनें लगाई गई हैं।