दिल्ली में हुईं 3 वारदात, छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की हत्या; गर्लफ्रेंड को मारी गई गोली
दिल्ली के केशवपुरम में एक शख्स ने बुधवार को अपनी 20-वर्षीय गर्लफ्रेंड के साथ हुई बहस के बाद उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। एक अन्य मामले में उत्तर-पश्चिम दिल्ली के खिम्मन सिंह पार्क में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 26-वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल है।