inshorts

दिल्ली में हारे, अब किराया नहीं देने पर भोपाल में 'आप' के ऑफिस में लगा ताला

भोपाल (एमपी) में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में किराया न देने पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है। मकान मालिक ने कहा, "पिछले 2 महीने से किराया नहीं दिया जा रहा था। कार्यालय में शराब की पेटियां आती थीं।" वहीं, आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा, "ये सब गलतफहमी के कारण हो रहा है।"