बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए संकल्प पत्र पार्ट-2 जारी किया है। पार्टी ने ज़रूरतमंद छात्रों को दिल्ली के सरकारी शिक्षण संस्थानों में केजी से पोस्ट ग्रैजुएशन तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने का वादा किया है। वहीं, सरकार बनने पर युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ₹15,000 की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का भी वादा किया गया।