दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय को उसका आधिकारिक 'X' अकाउंट सौंपा गया है। कार्यालय ने 'X' पर लिखा, "पूर्ववर्ती सरकार ने @CMODelhi अकाउंट सही तरीके से नहीं सौंपा था।" बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ '@CMODelhi' का नाम बदलकर 'Arvind Kejriwal At Work' और इसका इस्तेमाल निजी पोस्ट के लिए करने को लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।