दिल्ली मेट्रो के एयरपोर्ट एक्सप्रेस पर चोरों ने काटी 800 मीटर तार, अब 25 KM/h से रेंग रही ट्रेन
डीएमआरसी ने बताया है कि दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर तार चोरी होने के चलते सेवाएं प्रभावित हुई हैं। धौला कुआं और शिवाजी स्टेडियम के बीच करीब 800-मीटर सिग्नलिंग केबल काटे जाने से ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम बाधित हो गया है। वहीं, सुरक्षा कारणों से इस सेक्शन में ट्रेनें फिलहाल 25 किमी/घंटे की रफ्तार से चलाई जा रही हैं।