दिल्ली मेट्रो का एलान, छठ पूजा के चलते सोमवार को सुबह 4:30 से शुरू होंगी सेवाएं

दिल्ली मेट्रो ने एलान किया है कि छठ पूजा के मद्देनज़र सोमवार को सुबह 6 बजे की जगह सुबह 4:30 बजे से सेवाएं शुरू होंगी। श्रद्धालु इस दौरान उगते सूर्य को अर्घ्य देकर उषा अर्घ्य की रस्म निभाएंगे। डीएमआरसी के मुताबिक, सभी मेट्रो लाइनों पर नियमित सेवा शुरू होने तक ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।