दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी होने की अफवाहों के सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैलने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इन खबरों का खंडन किया है। डीएमआरसी ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि किराए में इज़ाफे का कोई प्रस्ताव नहीं है और न ही किराए में कोई वृद्धि की गई है।