दिल्ली मेट्रो के बाद नवी मुंबई में भी दिखा रेप के दोषी आसाराम का विज्ञापन

नवी मुंबई (महाराष्ट्र) के वाशी और कोपरखैराने में रेप के दोषी आसाराम के विज्ञापन देखे गए जिसके बाद एक स्थानीय निवासी ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है, हाल ही में दिल्ली मेट्रो में भी ऐसा विज्ञापन देखा गया था जिसके बाद डीएमआरसी ने इसे हटाने का निर्देश दिया था।