दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में घुसने को लेकर 2024-25 में 2,300 से अधिक पुरुषों पर लगा फाइन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में अवैध रूप से प्रवेश करने को लेकर 2,320 पुरुष यात्रियों का चालान काटा गया है। डीएमआरसी के अनुसार, मई महीने में सबसे ज़्यादा 443 लोगों ने उल्लंघन किया और प्रत्येक पर ₹250 का जुर्माना लगाया गया है।