शहीद स्थल और वेलकम स्टेशन के बीच 8 नवंबर की रात अज्ञात लोगों ने मेट्रो ट्रैक पर घुसकर सिग्नलिंग की तीन क्वाड केबल काट दीं, जिससे 15 ट्रैक सर्किट ड्रॉप हो गए। डीएमआरसी टीम ने आपातकालीन व्यवस्था कर संचालन को सुचारू किया। 16 नवंबर को नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।