दिल्ली मेट्रो ने शुरू की बाइक टैक्सी सर्विस, महिलाओं के लिए खास है She Ryds

दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को बाइक टैक्सी सर्विस की शुरुआत की और यह सुविधा फिलहाल 12-मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध है। यात्री डीएमआरसी मोमेंटम ऐप के ज़रिए बाइक टैक्सी बुक कर सकते हैं। इसमें महिलाओं के लिए खास She Ryds सर्विस भी शामिल है। डीएमआरसी ने बयान जारी कर कहा कि महीनेभर में 100 से अधिक स्टेशनों पर यह सुविधा मिलेगी।