दिल्ली मेट्रो में लड़के ने अमेरिकी छात्रा का पकड़ लिया ब्रेस्ट, उसकी मां बोली- बेटा बहक गया
भारतीय मूल के प्रोफेसर गौरव सबनिस ने खुलासा किया है कि भारत घूमने आई उनकी अमेरिकी छात्रा का दिल्ली मेट्रो में एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर ब्रेस्ट पकड़ लिया। पीड़िता ने उन्हें बताया कि उसने लड़के को कॉलर से पकड़कर धक्का दिया तो उसकी मां ने उसका बचाव किया और कहा कि वह गोरी लड़की देखकर बहक गया।