दिल्ली-मेरठ रूट पर दौड़ेंगी 8 नई नमो भारत ट्रेनें, 50 मिनट से कम समय में पूरा होगा सफर
दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर 16-नवंबर से आठ नई तेज़ रफ्तार ट्रेनें चलेंगी। इससे पूरे रूट का सफर 50 मिनट से भी कम समय में पूरा हो सकेगा। आनंद विहार से गाज़ियाबाद के बीच यात्रा में सिर्फ 8 मिनट और आनंद विहार से बेगमपुल पहुंचने में 36 मिनट लगेंगे। ये ट्रेनें सुबह और शाम के व्यस्त समय में संचालित होंगी।