दिल्ली यूनिवर्सिटी में 313 पदों पर निकली भर्ती, 24 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने असोसिएट प्रोफेसर के 313 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 24 अक्टूबर तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न विभागों के खाली पड़े पदों को परीक्षा के ज़रिए भरा जाएगा और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।